थाना- अहरौला
01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 09.04.2022 को वादी मुकदमा श्री जनमेजय चौबे पुत्र सूर्यवंश चौबे ग्राम बस्ती भुजवल थाना अहिरौला जनपद आजमगढ द्वारा सूचना दिया गया कि बच्चो के विवाद एवं पुरानी रंजीश को लेकर गांव के ही 1. विशाल यादव पुत्र रमेश यादव निवासी बनरपुरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 2. चिन्टू यादव पुत्र शिवपूजन यादव 3.अभिषेक यादव पुत्र लालमन यादव 4. गोलू उर्फ रिघुराज यादव पुत्र पारस यादव 5.पंकज यादव पुत्र अज्ञात 6. रिंकी यादव पुत्री अज्ञात समस्त निवासीगण ग्राम लेदौरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी का लड़का दीपक चौबे पुत्र जनमेजय चौबे को घर से दुकान सोने के लिये जा रहा था कि रास्ते मे अभियुक्त उपरोक्त गाली गुप्ता देते हुए हाकी कट्टा लाठी चाकू लेकर दौड़ाकर मारने पीटने लगे जिससे वादी के पुत्र दीपक चौबे को काफी गम्भीर चोट लगी जिसका दवा इलाज सदर अस्पताल से ऱिफर होकर प्राइवेट अस्पताल स्टेरलिंग अस्पताल सराई मन्द्राज करतालपुर बाईपास आजमगढ़ मे चल रहा है। के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/2022 धारा 323/504/506/308/34/325 भादवि बनाम विशाल यादव उपरोक्त आदि 06 नफर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
उ0नि0 श्री रामकृपाल सोनकर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र लालमन यादव सा0 लेदौरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को समय करीब 5.15 बजे प्रातः अभियुक्त के घर ग्राम लेदौरा से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 102/2022 धारा 323/504/506/308/34/325 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
अभिषेक यादव पुत्र लालमन यादव सा0 लेदौरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 रामकृपाल सोनकर,का0 सतीश सिंह, का0 सूरज खरवार थाना अहरौला आजमगढ़