हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व एवं श्री भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाए गए। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच का संचालन विवेकानंद सदन की छात्रा रितिक ने किया। छात्रा छवि बैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रा राधिका ने श्री भीमराव अम्बेडकर के जीवन तथा उनके द्वारा किए गए महान कार्यों से अवगत करवाया। छात्राओं ने गिद्दे तथा भंगड़े की सुंदर प्रस्तुति दी। सारा वातावरण मस्ती से भर गया। प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। यह त्यौहार रबी की फसल पक कर तैयार होने की खुशी में मनाते हैं। खालसा पंथ का स्थापना दिवस होने के कारण भी सिक्खों के लिए यह दिन पवित्र माना जाता है। इस अवसर पर सभी वर्ग के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई।
जयराम पब्लिक स्कूल में रंगारंग प्रस्तुति देते हुए छात्राएं।