![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220413-WA0055-1024x387.jpg)
सुखद सत्संग महाधिवेशन में पहला दिन उमड़ा जनसैलाब
अररिया
जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत खवासपुर पंचायत के देपूरा कविलासी गांव में सुखद संतसंग महाधिवेशन के पहले दिन राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी महाराज का प्रवचन सुनने हज़ारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन कर्ताओं द्वारा महाराज जी तथा अन्य संतो का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।
महाराज ने प्रवचन के पहले दिन लोगों को जीवन जीने के लिए स्वास्थ्य रहना जरूरी बताया और मानव जीवन में संतसंग में बताये बातों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। सुखद संतसंग महाधिवेशन का आयोजन 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। यहां के लोगों में काफी उत्साह का माहौल है। क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन को सफल बनाने के लिए मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मानंद विश्वास, पूर्व मुखिया कुमार नाथ झा, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार मंडल,मिथिलेश मंडल, जनार्दन बहरदार, तुलमोन यादव सहित ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं।