भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर हिन्दू संगठन खफा, पुलिस से की शिकायत, फ़ेसबुक पर की थी यह टिप्पणी
रिपोर्टर अविनाश शाण्डिल्य के साथ Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन
कोंच:सोशल मीडिया फेसबुक पर भगवान राम के बारे में टिप्पणी को लेकर हिन्दू संगठन खफा हैं और उन्होंने बुधवार की रात में ऐसे युवक के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस युवक ने सोशल मीडिया फेसबुक पर टिप्पणी की थी।
कोंच में बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर भगवान राम के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर खफा है। बुधवार की रात में ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निन्दा की और पूरे मामले में पुलिस से शिकायत की। पुलिस को दिए गए पत्र में साकेत शाण्डिल्य विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष, आकाश उदैनिया बजरंग दल जिला सह संयोजक, जिला सुरक्षा प्रमुख गौरव सोनी, ब्राह्मण महासभा पूर्व अध्यक्ष देवी दयाल रावत महेन्द्र अग्रवाल,भाजपा युवा मोर्चों नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग बेटू आदि मौजूद रहे