वैशाली का इतिहास अपने आप में गौरवान्वित है : तार किशोर प्रसाद
वैशाली में तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ उद्धाटन,रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
हाजीपुर(वैशाली)सूबे के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने वैशाली महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर कहा कि वैशाली की धरती ने अपने आप में कई ऐतिहासिक स्थान और ऐतिहासिक पहचान बनाई है।उन्हें इस भूमि पर गर्व है।दुनिया को शांति का संदेश दिया है। दुनिया को लोकतंत्र का संदेश दिया।पूरी दुनिया में अपना नाम बनाया है।यह गर्व की बात है। ऋषि,मुनि का जन्म यहीं हुआ था। लोक नायक जय प्रकाश नारायण,डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, भगवान महावीर जैसे लोगों का जन्म बिहार की धरती पर हुआ।उनकी पहचान पूरी दुनिया में है।माता सीता का जन्म भी बिहार के सीतामढ़ी में हुआ था।उन्हें एक बेटी के रूप में याद करने की जरूरत है।वैशाली दुनिया भर में प्रसिद्ध है।यहां विश्व शांति स्तूप भी है।यहां राजा विशाल का गढ़, अशोक इस्तंभ इस देश की ऐतिहासिक पहचान है।इस भूमि की मेरी पहली यात्रा है।हमें इस भूमि पर आने और इसके सामने नतमस्तक होने पर गर्व है।संबोधित करते हुए वैशाली महोत्सव के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार खुद वैशाली के विकास के लिए चिंतित हैं।जब यहां बुद्ध सम्यक पार्क बनाया जा रहा है। यहां बुद्ध कलश की स्थापना की जाएगी। इससे पहले वैशाली की भूमि पर उप मुख्य मंत्री तार किशोर प्रसाद व अन्य ने मोमबत्ती जलाकर तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का उद्घाटन किया।इस अवसर पर वैशाली की सांसद वीणा देवी,वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल,लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह,पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह,तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर ने सभा को संबोधित किया।यहां सुबह में प्रभात फेरी व भगवान महावीर की शोभा यात्रा निकाली गई।उद्घाटन से पहले वैशाली की डीएम अदिता ने सिंह ने स्टाल का रिबन काट कर उद्घाटन किया।इस बार कार्यक्रम का आयोजन बिहार पर्यटन विभाग और बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जो देर रात तक चलता रहा। डीएम वैशाली अदिता सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।वहां सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए।एसपी वैशाली मनीष कुमार, एसडीपीओ राघव दयाल, वैशाली डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
साथ में फोटो