सपा अध्यक्ष अजय यादव के पिता धरहरा निवासी राम प्रसाद चौधरी का निधन

सपा अध्यक्ष अजय यादव के पिता धरहरा निवासी राम प्रसाद चौधरी का निधन

बलिया से :- विवेक कुमार पटेल,के रिपोर्ट

बलिया।समाजवादी पार्टी नगर विधानसभा के अध्यक्ष अजय यादव के पिता धरहरा निवासी राम प्रसाद चौधरी का निधन 7 जनवरी 2021 को 83 वर्ष के उम्र में हो गया।जिसकी सूचना पर आज दि.8 – 1-2021 पार्टी के जिला कार्यालय पर एक शोक सभा हुआ फिर स्व.राम प्रसाद चौधरी का पार्थिव शरीर पार्टी कार्यालय पर आया जहाँ जिला समाजवादी पार्टी के तरफ से पार्टी प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं पार्टी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधान में बिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने भी दूरभाष के जरिये शोक सम्बेदना ब्यक्त किया और कहा कि स्व.राम प्रसाद चौधरी से मेरा छात्र जीवन से ही लगाव रहा है उनके निधन का समाचार सुन कर मन बहुत ब्यथित (दुःखी)है यह मेरा ब्यक्तिगत क्षति है। स्व.राम प्रसाद जी सम्बन्धो के निर्वहन में और सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले ब्यक्ति थे।शोक सभा मे पार्टी प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”ने कहा कि स्व.राम प्रसाद चौधरी आजीवन समाजवादी रहे तथा समाजवादी पार्टी के मजबूती में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लक्षण गुप्ता ने कहा कि हमने अपना अभिभावक खोया है। पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका संजय उपाध्याय ने कहा कि स्व. राम प्रसाद चौधरी जी एक सौम्य एव कर्मठ ब्यक्ति थे समाजवादी साथियो के साथ उनका अटूट लगाव था इस अवसर पर सर्व श्री शशिकान्त चतुर्वेदी,जय प्रकाश यादव मुन्ना,साथी रामजी गुप्त,श्री प्रकाश पाण्डेय “मुन्ना” रोहित चौबे,कृष्णा प्रधान,निक्कू राय,रविन्द्र यादव,मंटू दुबे,नरेंद्र यादव,हरेंद्र गोड़,विजय मंगोलपरी,राकेश यादव,दिलीप भाई, धनजी यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुलाजिमों की ओर से नोटिफिकेशन की जलाई : कॉपियां

Fri Jan 8 , 2021
मुलाजिमों की ओर से नोटिफिकेशन की जलाई : कॉपियां 8 जनवरी 2021 फिरोजपुर (कैलाश शर्मा विशेष संवाददाता) प्रदेश कमेटी के अवाहन पर पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन जिला फिरोजपुर की ओर से जिला प्रधान मनोहर लाल और जनरल सैकट्री पिपल सिंह सिद्दू की अगुवाई में पंजाब सरकार की ओर से […]

You May Like

Breaking News

advertisement