बिहार:रेड रिबन क्लब के अररिया जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद शफ़ीक़ अपने सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए किये गए सम्मानित

रेड रिबन क्लब के अररिया जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद शफ़ीक़ अपने सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए किये गए सम्मानित
अररिया
गुरुवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ,पटना द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में न्यू इंडिया @75 कैम्पेन तथा रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर संचालन एवं सहयोग के लिए पटना में सम्मानित किए गए। डॉ. मोहम्मद शफ़ीक़ ने बताया कि अररिया जिले से इस कार्यक्रम में छह विद्यार्थी पटना में पुरस्कृत किये गए किये। जिसमें तुलिका कुमारी फॉरबिसगंज कॉलेज की छात्रा ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में फॉरबिसगंज कॉलेज की दो छात्रा विनीता कुमारी तथा मनीषा राज ने प्रमंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में ली अकादमी फॉरबिसगंज की छात्रा सबीहा कौसर ,बी.डी.जी.गर्ल्स स्कूल फॉरबिसगंज की छात्रा श्वेता रानी तथा अररिया गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा रिमझिम रैना ने राज्य स्तर पर क्रमशः तीसरा, चौथा व पाँचवा स्थान पाकर पुरस्कार प्राप्त किया।
उक्त विभिन्न तरह के कार्यक्रमों में अररिया जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद शफ़ीक़ के बेहतर संचालन एवं सहयोग के लिए पटना में उन्हें बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के मंच से सम्मानित किया गया। अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पाठक ने कॉलेज परिवार की ओर से डॉ. मोहम्मद शफीक को बधाई दी तथा शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि डॉ. मोहम्मद शफ़ीक़ की अगुवाई में नित कॉलेज प्रगति करता रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने भी मनाया बाबा की जयंती

Fri Apr 15 , 2022
नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने भी मनाया बाबा की जयंती फारबिसगंज (अररिया )सामाजिक समरसता एवं समानता का मूलमंत्र देने वाले विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव राम जी अंबेडकर के जयंती पर भारत सरकार के युवा मामले खेल मंत्रालय की फ़ारबिसगंज प्रखंड […]

You May Like

Breaking News

advertisement