![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220415-WA0007-1024x512.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220415-WA0008-1024x512.jpg)
केरला पब्लिक स्कूल में भी मनाया सादगी के साथ भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह
अररिया
गुरुवार को स्थानीय केरला पब्लिक स्कूल महादेव चौक वार्ड नंबर 9 के प्रांगण में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 131 वां जयंती सादगी से मनाया । सबसे पहले स्कूल परिवार द्वारा डॉक्टर साहेब भीमराव अंबेडकर के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की किया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य बिंदु साजु ने बाबासाहेब के जीवन एवं उनके कार्यों का वर्णन करते हुए कहां कि सामाजिक समानता, समरसता और लोकतांत्रिक भावना का विकास करना भी शिक्षा का उद्देश होना चाहिए, तभी ही हम आदर्श समाज की स्थापना कर सकते हैं एवं शिक्षा का उद्देश नैतिक मूल्यों का विकास भी होना चाहिए। नैतिक मूल्य ही मनुष्य में मैत्री भाव उत्पन्न करते हैं। मौके पर विद्यालय की अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी बाबा साहेब के जीवनी सामाजिक परिस्थिति, शिक्षा एवं भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान आदि विषयों पर संबोधन करते हुए छात्र छात्राओं को समझाया। वही इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद थे। मौके पर केरला पब्लिक स्कूल के शिक्षक एन राजा भी शामिल थे।