![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220416-WA0064-1024x768.jpg)
कन्नौज
पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर की शांति भंग की कार्यवाही।
अवनीश कुमार तिवारी
कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के क्रम में पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की। इंदरगढ़ थाना प्रभारी रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी के निर्देशन पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के क्रम मे कार्रवाई की। अंशु गुप्ता पुत्र सर्वेंद्र निवासी ग्राम जूनियर हाई स्कूल के पास पुराना बाजार बेवर थाना बेवर जनपद मैनपुरी , शुभम तिवारी पुत्र लल्लन तिवारी निवासी गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी तिर्वागंज कन्नौज , आकाश तिवारी पुत्र लल्लन तिवारी , अतुल उर्फ मुन्ना पुत्र घनश्याम , सोनू उर्फ सुनील पुत्र अशोक , घनश्याम पुत्र श्री भरत चंद्र , निवासी ग्राम सुखी इंदरगढ़ कन्नौज , श्यामू पुत्र दयाशंकर निवासी ग्राम परसरामऊ इंदरगढ़ कन्नौज को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की।