जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल, 2022/ सहायक संचालक उद्यान ने सभी फल विक्रेताओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया है कि सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणी – पुटपुरा विकासखण्ड नवागढ़ के आम फल बहार वर्ष 2022-23 की नीलामी 28 अप्रैल, गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फल बहार लेना चाहता है। नीलामी के पूर्व नीलामी के नियम एवं शर्तें तथा आम फल बहार का अवलोकन शासकीय उद्यान रोपणी – पुटपुरा विकासखण्ड नवागढ़ पर आकर कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति प्रक्षेत्र पर अमानत राशि 5000 रूपए नगद जमा कर आम फल बहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
Next Post
नक्शा बटांकन के लिए संभाग में चलेगा अभियान- डॉ अलंग, समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड
Thu Apr 21 , 2022