जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल, 2022/ सहायक संचालक, उद्यान ने जिले के सभी फल विक्रेताओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को सूचित कर कहा है कि सहायक संचालक उद्यान कार्यालय जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणी -डोड़की विकासखण्ड सक्ती के आम फल बहार वर्ष 2022-23 की नीलामी 25 अप्रैल, सोमवार को दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फल बहार लेना चाहता है नीलामी के पूर्व नीलामी की नियम एवं शर्ते तथा आम फल बहार का अवलोकन शासकीय उद्यान रोपणी – डोड़की विकासखण्ड सक्ती पर आकर कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति प्रक्षेत्र पर अमानत राशि 3 हजार रूपए नगद जमा कर आम फल बहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
You May Like
-
4 months ago
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक