महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाया गया मिशन शक्ति अभियान
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि महिलाओ व छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक करने के लिए आज बृहस्पतिवार को क्षेत्र के मुंडेरा गांव में महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करने के लिए महिला पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया। आरक्षी सरिता यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया गया। महिला कांस्टेबल अल्पना शर्मा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1076, 1073 अन्य नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह की मुश्किल होने पर शिकायत कर सकती है, शिकायतकर्ता अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, महिला पुलिस हमेशा मौजूद रहती हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थान पर लोगों को जागरूक किया गया ।इसमें महिला कांस्टेबल सरिता यादव,अल्पना शर्मा आदि मौजूद रही।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909