उत्तराखंड: चमोली आपदा, तपोवन सुरुग से मलबा निकलने का काम जारी, 142 अभी भी लापता

उत्तराखंड: चमोली आपदा,
तपोवन सुरुग से मलबा निकलने का काम जारी, 142 अभी भी लापता,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

चमोली। चमोली आपदा के 13वें दिन आज शुक्रवार को तपोवन सुरंग से मलबा निकालने का कार्य जारी है। वहीं आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लापता लोगों की खोजबीन भी की जा रही है।
गुरुवार देर शाम एक शव टीएचडीसी हेलंग से भी बरामद हुआ है। अब तक 62 शव और 27 मानव अंग बरामद हो चुके हैं। 142 अभी भी लापता हैं।
चमोली आपदा के 13वें दिन आज शुक्रवार को तपोवन सुरंग से मलबा निकालने का कार्य जारी है। वहीं आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लापता लोगों की खोजबीन भी की जा रही है। आपदा में लापता 204 लोगों में से 61 शव मिल चुके हैं, जबकि 143 अभी भी लापता हैं। वहीं 27 मानव अंग भी अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए हैं।
तीन लोगों के शव गुरुवार को बरामद हुए
ऋषिगंगा की आपदा में लापता लोगों में से तीन लोगों के शव गुरुवार को बरामद हुए। आपदा के 12वें दिन तपोवन सुरंग से दो लोगों और रैणी गांव निवासी एक महिला का शव मिला। टनल से एक मानव अंग भी बरामद हुआ है। तीनों शवों की शिनाख्त भी हो गई है। 
अब तक टनल से 13 शव और एक मानव अंग बरामद
सात फरवरी को ऋषिगंगा में आई बाढ़ में रैणी पावर प्रोजेक्ट और तपोवन जल विद्युत परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों के अलावा स्थानीय लोग भी लापता हो गए थे। तपोवन परियोजना की टनल में बड़ी संख्या में कंपनी के कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक टनल से 13 शव और एक मानव अंग मिल चुका है। 
204 लोगों की गुमशुदगी हो चुकी दर्ज
जोशीमठ थाने में अब तक 204 लोगों की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है। इसके साथ ही 56 परिजनों और 49 शवों के डीएनए सैंपल मिलान के लिए एफएसएल देहरादून भेजे गए हैं।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मामला टोलप्लाज, तैयारियां फेल टोल टैक्स पर बैकफुट पर सरकार

Fri Feb 19 , 2021
उत्तराखंड: मामला टोलप्लाज,तैयारियां फेल टोल टैक्स पर बैकफुट पर सरकारप्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून : देहरादून हरिद्वार हाईवे के लिए बनाए गए लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज से वाहनों के लिए शुल्क शुरू कर दिया था जिसके चलते एनएचआई प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम ना होने के कारण काफी लंबा जाम लग […]

You May Like

advertisement