उत्तराखंड: मामला टोलप्लाज,
तैयारियां फेल टोल टैक्स पर बैकफुट पर सरकार
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक
देहरादून : देहरादून हरिद्वार हाईवे के लिए बनाए गए लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज से वाहनों के लिए शुल्क शुरू कर दिया था जिसके चलते एनएचआई प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम ना होने के कारण काफी लंबा जाम लग गया जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी घंटों जाम का सामना करना पड़ा।
वहीं भारी विरोध के बाद आज खुले टोल प्लाजा में पहले दिन ही फास्टैग की वजह से यहां ट्रैफिक धीमा हो गया था लोगों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। यहां टोल प्लाजा पर लंबी लाइन लग गई। विभागीय अधिकारी टोल की व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने में जुटे रहे।
टोल वसूले जाने को लेकर आस-पास के स्थानीय लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विपक्ष ने जमकर किया हंगामा
कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल, स्थानीय टैक्सी चालक और आम लोग टोल प्लाजा के विरोध में नारेबाजी करते दिखे। वहीं स्थानीय लोगों को वाहनों के साथ जाने दिया गया, केवल बाहर से आने वाले वाहनों से टोल वसूला गया। कई बार विभागीय अधिकारियों, टोल एजेंसी के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक भी हुई। वहीं विरोध में कांग्रेस नेता भारत भूषण सिर मुंडवा कर प्रदर्शन किया।
टोल प्लाजा प्रशासन द्वारा बिना अब कुछ रियायतें दी है उनका कहना है कि 3 दिन तक कमर्शियल वाहनों व 1 हफ्ते तक स्थानीय वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।