कन्नौज
श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ मे उमड़ा जनसैलाब , भक्ति भाव से सुनी कथा
अवनीश कुमार तिवारी
कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र के चंदुआहार बहोसी गांव मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर आज कथावाचक आचार्य भगवान की महिमा का गुणगान किया। कथा पंडाल में कथा सुनने का जनसैलाब उमड़ा। भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान हरि की कथा का रसास्वादन किया। कथा के सप्तम दिवस पर आचार्य कृष्ण सुदामा की मित्रता का मनमोहक वर्णन किया।
गांव के शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। भक्तों ने भगवान की कथा को सुना। सरस कथा वाचक धर्म भूषण पंडित बालमुकुंद अरविंद जी महाराज ने भगवान की मनमोहक कथा का वर्णन किया। उन्होंने कथा मे भगवान द्वारा की गई लीलाओं का वर्णन किया। जब-जब धरा भूमि पर अत्याचार बढ़ता है परमात्मा को किसी न किसी रूप में अवतार लेना पड़ता है। पापियों का नाश करने के लिए भगवान ने अवतार लेकर संसार को बचाने का काम किया है।
आज कथा के विश्राम दिवस पर आचार्य कृष्ण सुदामा की मित्रता का वर्णन किया। कृष्ण और सुदामा की मित्रता आज भी अमर है। सुदामा ज्ञानी पंडित थे। सब कुछ जानते हुए भी अनजान बन गए। सच्चे मित्र के नाते उन्होंने मित्रता निभाई। गुरु माता के द्वारा दिए गए श्रापित चनों को स्वयं खा लिए। भगवान ने अपने भक्त सच्चे मित्र को गले से लगाया।
इस मौके पर विजयपाल , संजय सिंह , पुष्पेंद्र राजावत , दीपेंद्र कुमार , युवा नेता विनय सिंह , भाजपा नेता विकास सिंह जादौन , अंबिका , मीरा , ब्रजराज , गुड़िया सहित कई लोग कथा प्रांगण में उपस्थित रहे।