अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 से पहले फिरोजपुर मंडल द्वारा एक योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया

फिरोजपुर 24 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 की काउंटडाउन की शुरुआत हो चुकी है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों की मानसिक और शारीरिक फिटनेस को स्वस्थ रखने के लिए योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया । इसी उपलक्ष्य में फिरोजपुर मंडल में आज सुबह एक विशेष योग शिविर का आयोजन अधिकारी क्लब, फिरोजपुर में किया गया। शिविर में मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा के साथ-साथ करीब 100 रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर में योग विशेषज्ञ डॉ. गुरनाम सिंह, श्री कुलवंत सिंह एवं अन्य विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्राणायाम एवं योग आसनों द्वारा विभिन्न बिमारियों से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व के लोगों ने योग के महत्त्व को स्वीकार करते हुए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को मनाया था और प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योग अभ्यास सत्र का आयोजन एक महत्वपूर्ण घटना रही है। इसका मुख्य उद्देश्य एक जन आंदोलन जागृत कर संसार के लोगों को स्वस्थ तथा तनावरहित रखना है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु तेग बहादुर जी का 400 वा प्रकाश पुरब,

Sun Apr 24 , 2022
श्रद्धा पूर्वक मनाया गुरु तेग बहादर जी का 400 वां प्रकाश पुरबसाहिब श्री गुरु तेग बहादर जी का 400 वां एवं साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी का 459 वां पावन प्रकाश पुरब श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा – कीर्तन के रूप में गुरमत समागम के रूप में मनाये गये […]

You May Like

advertisement