![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220428-WA0032-863x1024.jpg)
ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर : कैप्टन सुभाष शर्मा
मोगा/फिरोजपुर : 28 अप्रैल [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा, कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
गत दिवस हैदराबाद में अयोजित ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत वर्ष के अलग अलग प्रांतों से ब्राह्मण समाज के गणमान्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पंजाब से माननीय महंत स्वरूप बिहारी शरण जी उक्त अधिवेशन में विराजमान हुए थे। सर्व सम्मति से ब्राह्मण कुल गौरव माननीय महंत स्वरूप बिहारी शरण जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन कर इस उच्च पद पर मनोनीत किया गया एवं कार्यकारणी का गठन करने हेतु भी उन्हें अधिकार दिए। महंत जी ने प्रैस वार्तालाप में बताया कि इस अधिवेशन में विशेष मुद्दों पर जैसे कि गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करना,ब्राह्मण वैल्फेयर बोर्ड का गठन करना,संस्कृत विद्यालयों की स्थापना,संस्कृत भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करवाना एवं भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अवकाश करवाना इत्यादि पर भी प्रस्ताव पारित हुआ। महंत जी की नव पद प्रतिष्ठा हेतु ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है।ब्राह्मण सभा मोगा के अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप भारती एवं समाज की अन्य सभाओं/ संगठनों की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ बधाई भेंट की जा रही हैं।