कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 43 वें युवा उत्सव समारोह में हजारों युवाओं को मिला मंच।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला जोन का यूथ फेस्टिवल सम्पन्न।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 28 विधाओं को ऑनलाइन यूथ फेस्टिवल के माध्यम से किया प्रस्तुत।
कुरुक्षेत्र, 19 फरवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा कुवि के 43 वें ऑनलाईन युवा उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। युवा उत्सव समारोहों में 90 से अधिक महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह जानकारी युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, अंबाला जोन के महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने कोरियोग्राफी, रिचुअल, सोलो डांस, पॉप सांग, क्लासिकल डांस, ग्रुप सोंग, ग्रुप सोंग जनरल, माईम, संस्कृत नाटक, फॉक सोंग हरियाणवी, फॉक सोंग जनरल, लाईट वोकल इंडियन, रसिया समूह नृत्य, हरियाणवी समूह गान, ग्रुप डांस जनरल, इंडियन ऑरकेस्ट्रा, हरियाणवी स्किट, हिंदी नाटक, मिमिक्री, क्लासिकल इंस्टरूमेंटल सोलो प्रकाशन-नॉन प्रकाशन, फॉक इंस्टरूमेंटल सोलो, क्लासिकल वोकल सोलो, हरियाणवी ऑरकेस्ट्रा, हरियाणवी ग्रुप डांस, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो, ग्रुप सोंग वेस्टर्न आदि 28 विधाओं में हजारों छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सोमनाथ सचदेवा ने विधिवत् रूप से आर्य कॉलेज पानीपत से समारोहों की शुरूआत की। करनाल जोन का युवा उत्सव समारोह आर्य कॉलेज पानीपत में 9 से 11 फरवरी 2021 को आयोजित किया गया। इसके पश्चात 11 से 13 फरवरी कुरुक्षेत्र जोन का युवा उत्सव समारोह भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल में आयोजित किया गया। इसी परम्परा में यमुनानगर जोन का युवा उत्सव समारोह 13 से 15 फरवरी तक महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी में आयोजित किया गया। समारोह की कड़ी में अंबाला जोन का युवा उत्सव समारोह एसएमएस कॉलेज बराड़ा में 16 से 18 फरवरी 2021 तक आयोजित किया गया।
डॉ. पूनिया ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अनिल वशिष्ठ, आयोजक प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, डॉ. ऋषिपाल बेदी, डॉ. प्रमोद वाजपेयी, डॉ. प्रवीन कुमारी सहित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. कामदेव झा, उपाध्यक्ष डॉ. रामनिवास व युवा उत्सव ऑब्जर्वर डॉ. रमेश ढांडा, डॉ. मेजर सिंह, डॉ. योगेश्वर जोशी, डॉ. अशोक चौधरी सहित डॉ. रमेश, डॉ. आनन्द, डॉ. राजपाल, डॉ. संतोष दूबे, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के उपनिदेशक डॉ. गुरचरण सहित सभी का सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ. पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा युवा उत्सव समारोह आयोजन कर सांस्कृतिक जागरूकता के माध्यम से युवाओं को मंच प्रदान करना तथा कोरोना काल के पश्चात उनको मुख्य धारा से जोडना था। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑनलाईन युवा उत्सव समारोह को हजारों युवाओं ने भागीदारी कर अपनी कला का परिचय दिया। समारोहों में करनाल जोन की ओवरऑल ट्रॉफी आर्य कॉलेज पानीपत, कुरुक्षेत्र जोन की ओवरऑल ट्रॉफी आरकेएसडी कॉलेज कैथल, यमुनानगर जोन की एमएलएन कॉलेज यमुनानगर तथा अंबाला जोन की ओवरऑल ट्रॉफी एसडी कॉलेज अंबाला कैंट ने हासिल की।