अयोध्या: 28 अप्रैल को पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू सुरेंद्र प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

अयोध्या :———
28 अप्रैल को पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू सुरेंद्र प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महानगर अध्यक्ष वेद कुमार सिंह कमल संयोजन में गोष्ठी का आयोजन किया गया ।गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया।पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहबाबूजी सत्य निष्ठा और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। उनके जैसा ईमानदार और जनता के सुख दुख में खड़ा होने वाला नेता अभी तक नहीं हुआ।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम बहादुर सिंह ने उन्हें बेबाक और गरीब मजदूरों का नेता बताया
जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा स्वर्गीय सुरेंद्र प्रताप सिंह जी आम कार्यकर्ता के सुख दुख में खड़े रहते थे उन्होंने कहा आज वह जो कुछ भी हैं बाबूजी की बदौलत ही है।जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा आज की पीढ़ी के नेताओं को बाबू सुरेंद्र प्रताप सिंह जी से सीखने की आवश्यकता है विधायक रहते हुए भी वे सदैव साइकिल और मोपेड से चले कभी उन्होंने दिखावे की राजनीत नहीं की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह ,जिला उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय ,हरजीत सिंह सलूजा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अजमल खलील, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रामकरण कोरी , सेवा दल के अध्यक्ष बसन्त मिश्रा, रामेंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार राय ,डॉ विनोद, प्रभात शर्मा,डी एन वर्मा, जमील आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: मनाया गया केंद्रीय मंत्री का जन्म दिवस -अस्पताल में किया गया फल वितरण व रक्तदान

Thu Apr 28 , 2022
अयोध्या:————मनाया गया केंद्रीय मंत्री का जन्म दिवस-अस्पताल में किया गया फल वितरण व रक्तदान-कुष्ठ आश्रम में काटा गया केकमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याकेंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का 41वां जन्म दिन गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके उज्जवल […]

You May Like

advertisement