कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का धरोहर संग्रहालय दर्शकों के लिए पुनः खुला।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का धरोहर संग्रहालय दर्शकों के लिए पुनः खुला।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 20 फरवरी:- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में स्थित धरोहर हरियाणा संग्रहालय पुनः दर्शकों के लिए खोला गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विशिष्ट अतिथियों स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश कुमार व श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव धीमान की गरिमामय उपस्थिति में पारम्परिक दीप प्रज्ज्वलित कर धरोहर संग्रहालय के द्वार दर्शकों के लिए खोले गए।
इस अवसर पर धरोहर संग्रहालय की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष प्रो. एसएस बूरा व संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ. विवेक चावला ने संग्रहालय कर्मचारियों के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित सभी अतिथियों ने धरोहर संग्रहालय में संग्रहित सांस्कृतिक व सामाजिक धरोहर से जुड़ी प्रत्येक वस्तु का गहन रूचि से अध्ययन किया। उन्होंने विशेष रूप से पानी की घड़ी, विश्व का सबसे बड़ा हुक्का, हरियाणवी खाट, कपड़े से निर्मित छत्त का पंखा व पनघट को सराहा एवं छायाचित्र खिंचवाए व हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद लिया।
धरोहर संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ. विवेक चावला ने बताया कि गत वर्ष मार्च माह में कोरोना संक्रमण के कारण संग्रहालय में दर्शकों के आगमन पर रोक लगा दी गई थी तब से अब तक संग्रहालय दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया था। एक लम्बे अन्तराल के पश्चात् कुलपति के आदेशानुसार पुनः धरोहर संग्रहालय को भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित सभी मानकों का पालन करते हुए व दर्शकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पुनः खोला गया है।
धरोहर संग्रहालय खुलने के बाद संग्रहालय में दर्शकों का उत्साह देखने वाला था। दूसरे शहरों से आए दर्शक परिवार सहित गुनगुनी धूप में धरोहर संग्रहालय के भ्रमण को अपने फोन कैमरों से छाया चित्रों के माध्यम से यादों के रूप में संजो रहे थे। दर्शकों ने पुनः धरोहर संग्रहालय के द्वार खोलने पर हर्ष जताया व सुरक्षित इंतजामों की सराहना भी की।
इस मौके पर संग्रहालय समिति के अध्यक्ष प्रो. एसएस बूरा, डॉ. कुलदीप आर्य, निर्मल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, विजय कुमार, मुकुल शर्मा, सन्नी व चन्द्रपाल मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਤੇ ਰੋਜਗਾਰ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ ਪ੍ਰਰਾਥਿਆਂ ਲਈ : ਮੁਫਤ ਕਾਊਸਲਿੰਗ

Sat Feb 20 , 2021
ਮੋਗਾ : ਕੈਪਟਨ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਤੇ ਰੋਜਗਾਰ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ ਪ੍ਰਰਾਥਿਆਂ ਲਈ : ਮੁਫਤ ਕਾਊਸਲਿੰਗ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਘਰ-ਘਰ ਰੋਜਗਾਰ ਮਿਸ਼ਨ ਅਧੀਨ ਜਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜਗਾਰ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਬਿਊਰੋ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਅਤੇ ਰੋਜਗਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ ਪ੍ਰਾਰਥੀਆਂ ਲਈ ਮੁਫ਼ਤ ਕਾਊਂਸਲਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਸੋ ਚਾਹਵਾਨ ਪ੍ਰਾਰਥੀ ਹੇਠ ਦਿਤੇ ਲਿੰਕ […]

You May Like

advertisement