बढ़ती महंगाई और 3 नए कृषि कानूनों के विरोध में उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर प्रदेश भर में पदयात्रा

स्लग- महंगाई व कृषि कानूनों पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता
स्थान- लालकुआं
रिपोर्टर- जफर अंसारी

एंकर- देशभर में बढ़ती महंगाई और 3 नए कृषि कानूनों के विरोध में उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर प्रदेश भर में पदयात्रा संचालित की गई। राज्य की सभी ब्लाक और जिला मुख्यालय में आज समस्त कांग्रेसजनों ने बढ़ती महंगाई और 3 नए कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सरिता आर्य ने आज यहां कांग्रेसी नेता पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा के निवास पर पहुंचकर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि भाजपा सरकार के शासन में रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जिससे जनता बेहद परेशान है।
उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छू रही हैं, जिससे गृहणियों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। इसी के साथ रोजाना बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल के दामों पर चिंता व्यक्त करते हुए श्रीमती आर्य ने कहा कि रोजगार देने तथा जरूरी वस्तुओं की कीमतों में कमी के नाम पर लोगों को गुमराह कर सत्ता में आयी भाजपा सरकार के राज में रसोई गैस तथा पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों को रोजगार देने के बजाय भाजपा सरकार लोगों से उनके रोजगार छीनने में जुटी हुई है। जिससे जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है और भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहती है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा सरिता आर्य ने 3 नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को अन्नदाताओं की मांगे तुरंत मान लेना चाहिए।

बाइट- सरिता आर्य, कांग्रेस महिला अध्यक्षा उत्तराखंड।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: दीपक जेठी अम्बेडकर नगर मंडल मंत्री नियुक्त

Sun Feb 21 , 2021
उत्तराखंड: दीपक जेठी अम्बेडकर नगर मंडल मंत्री नियुक्त हुए,वी वी न्यूज देहरादून मेरे अम्बेडकर मंडल युवा मोर्चा से मंत्री नियुक्त होने पर समस्त डंडिपुर वार्ड 22 तिलक रोड छेत्र वासियों द्वारा मेरे सुख दुख के साथी रोशन राणा जी मेरे प्यारे भाई अनीत बेरी जी हेमंत विरमानी जी जतिन विरमानी […]

You May Like

advertisement