![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220525-WA0063-1024x769.jpg)
महिला सुरक्षा दल के तहत किया जागरूक , कानूनी सुरक्षा संबंधी दिए टिप्स
कन्नौज । कस्बा हसेरन के हसेरन बिधूना मार्ग के नहर पुल से पहले महिला सुरक्षा दल के तहत किशोरियों को कानूनी पाठ पढ़ाकर जागरूक किया। महिला सुरक्षा दल के तहत महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नारी सुरक्षा दल के तहत पुलिस ने अभियान चलाकर कस्बा की किशोरियों महिलाओं को जागरूक किया दिए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया। वीमेन पावर लाइन 1090 , चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 ,यूपी 112 , महिला हेल्पलाइन 181 ,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी दी। किशोरियों को जागरूक किया डरे नहीं घबराएं नहीं आप अपनी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर या दिये हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत कर सूचना दे सकती हैं।