योग द्वारा रोगमुक्त करने में सिद्धस्त योग शिरोमणि एकता डांग।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
अंबाला शहर में निशुल्क योगा कार्यक्रम का सफल आयोजन : मनजीत तुर्का।
अम्बाला :- समाजिक संस्था “मनके सपनों के” की संस्थापिका मनजीत ने बताया अंबाला के सिटी सेंटर वाटिका में योग द्वारा रोगमुक्त करने में सिद्धस्त योग शिरोमणि आलौकिक ऊर्जा की धनी एकता डांग के निर्देशन में योग के इस कार्यक्रम में विशेषतया शारीरिक रोग से मुक्त कराने वाले अभ्यास करवाए गए। एकता डांग ने बताया कि ऐसा कोई रोग नहीं जिसका योग में उपचार ना हो। आवश्यकता केवल सकारात्मक सोच एवं एकाग्रता के साथ नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास करने की होती है। योग प्रेमी महिलाओं ने जोश और उत्साह के साथ योगिक क्रियाओं को समझा और किया । सहयोग में मुख्य भूमिका शहर निवासी सुनीता दुबे एवं डिंपल बोंकरा ने निभाई। संस्था संस्थापिका मनजीत तुर्का ने मुख्य अतिथि योग शिक्षिका एकता डांग का आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया तथा उपस्थित सभी महिलाओं का धन्यवाद किया और यह घोषणा की कि यह संस्था निरंतर सामाजिक सेवाओं की ओर अग्रसर रहेगी।