जांजगीर-चांपा, 27/05/ 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम अमरताल के श्री विराट डहरिया की बिच्छु के काटने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री संतोष कुमार और तहसील सक्ती के प्रिंस सतनामी के पानी डुबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री संजय कुमार सतनामी को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
You May Like
-
1 year ago
छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल
-
2 years ago
10 वीं की संस्कृत की परीक्षा संपन्न