अम्बेडकर नगर : बूंद बूंद पानी को तरसता ब्लॉक मुख्यालय

बूंद बूंद पानी को तरसता ब्लॉक मुख्यालय

संवाददाता:-विकास तिवारी

अम्बेडकर नगर| प्रख्यात शायर दुष्यंत कुमार ने लिखा है-
“कहाँ तो तय था,चिरागां हरेक घर के लिए।
यहाँ तो इक चिराग,मयस्सर नहीं शहर के लिए।।”
कदाचित दुष्यंत कुमार की कहीं ये पंक्तियां विकास खण्ड मुख्यालय,जहांगीरगंज पर बिल्कुल सटीक बैठती हुई यहां की बदहालियों की खुल्लमखुल्ला गवाही दे रही हैं जबकि बावजूद इसके सभी ज़िम्मेदाराना लोग कुम्भकर्णी नींद में हैं औरकि जनमानस तथा फरियादी बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं।
गौरतलब है कि विकास खण्ड मुख्यालय पर आगंतुकों सहित समस्त लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाने के निमित्त गतवर्ष लगाया गया आरो मशीन सिस्टम पिछले साल से ही खराब है जबकि मुख्यालय परिसर में स्थित सभी इंडिया मार्का हैंडपम्प भी बदहाली में सूखे पड़े हैं। जिससे खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी जिम्मेदार लोगों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगना वाजिब है।
ब्लॉक मुख्यालय पर आगंतुकों को पेयजल हेतु दरदर भटकने की स्थिति पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेश के अयोध्यामण्डल अध्यक्ष उदयराज मिश्र ने गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए फौरन बनवाये जाने की मांग की है।श्री मिश्र ने खण्ड विकास अधिकारी की लचर व्यवस्था हेतु मुख्य विकास अधिकारी,अम्बेडकर नगर से वार्ता करने की बात कही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंदौली : जिले के प्रमुख कस्बों व नगरों में सुलभ होगी शौचालय की सुविधा, केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यास

Fri May 27 , 2022
शोएब की रिपोर्ट जिले के प्रमुख कस्बों व नगरों में सुलभ होगी शौचालय की सुविधा, केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यासचंदौली। जिले के प्रमुख नगरों व कस्बों में सुलभ शौचालय की सुविधा मिलेगी। इसके लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने पहल की है। भारी उद्योग मंत्री व सांसद डाक्टर महेंद्रनाथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement