उतराखंड: यमनोत्री हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, 3 यात्रियों की मौत,और 10 घायल,

उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी और स्याना चट्टी के बीच महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों का बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

मरने वालों में एक महिला भी शामिल है, जबकि दस अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट और नौगांव में भर्ती कराया गया है। गुरुवार देर शाम महाराष्ट्र के 12 यात्रियों को लेकर बोलेरो वाहन जानकीचट्टी से बड़कोट के लिए रवाना हुआ। देर रात यह वाहन यमुनोत्री धाम से 28 किलोमीटर दूर ओजरी के पास पहुंचा।

यहां बस को साइड देने के लिए चालक ने अपने वाहन को पीछे किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने खोज बचाव अभियान चलाया। चार बच्चों सहित दस घायल यात्रियों को टीम ने गहरी खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जिस स्थान पर दुघर्टना हुई है, वहां सड़क संकरी होने के साथ सुरक्षा इंतजाम भी नहीं हैं।

उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया कि यमुनोत्री दुर्घटना में एक महिला समेत तीन की मौत हुई है। इसमें चालक भी शामिल है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

मृतकों के नाम

पूरण नाथ (40) पुत्र भोपाल नाथ निवासी शिव दर्शन सीएचसी लि. पीएमजीपी कालोनी महाकाली केल्स रोड अंधेरी ईस्ट मुंबई

जयश्री अनिल कोसरे (26) पुत्री अनिल कोसरे निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र

अशोक महादेव राव (40) पुत्र महादेव राव भैंडे निवासी नागपुर, जिला नागपुर महाराष्ट्र

घायलों के नाम

प्रेरणा (8) निवासी महाराष्ट्र।

अंजू अशोक (4) पुत्री अशोक महादेव राव निवासी नागपुर महाराष्ट्र।

बोदी (10) पुत्री प्रशांत निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्‍ट्र।

प्रमोद तुलसी राम पुत्र तुलसी राम (52) निवासी महाराष्ट्र।

बालकृष्ण जीटू (41) निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र।

लक्ष्मी बालकृष्ण कोसरे (46) निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र।

दिनेश (35) पुत्र किशन निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र ।

मोनिक (24) पत्नी बालकृष्ण निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र।

कृषिता (15) पुत्री अशोक निवासी जिला भंडारा महाराष्ट्र ।

रचना (38) पत्नी अशो शैंडे निवासी जिला भंडारा महाराष्ट्र।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਮਨਾਇਆ "ਮੰਗ ਦਿਵਸ"</em>

Fri May 27 , 2022
ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਬਹਾਲ ਕਰਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 27 ਮਈ 2022 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:- ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਗੌਰਮਿੰਟ ਇੰਪਲਾਈਜ਼ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸੁਬਾਰਡੀਨੇਟ ਸਰਵਸਿਜ਼ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਜਿਲਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਇਹ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ […]

You May Like

Breaking News

advertisement