जांजगीर-चांपा 31 मई 2022/ बारिश से पूर्व बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला एवं श्री आर.पी.मानवटकर, सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में नगर सेना विभाग बाढ़ बचाव दल के जवानों द्वारा हसदेव नदी पर स्थित कुदरी बैराज में बाढ़ आपदा से बचाव हेतु मॉकड्रील का आयोजन किया गया। जिसमें बाढ़ में डूबे व्यक्ति एवं बाढ़ में फंसे हुये व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने तथा बाढ़ आपदा से बचाव संबंधी फ्लड रेस्क्यू की मॉकड्रील सफलता पूर्वक किया गया। इस दौरान आमजनों को भी बाढ़ से बचाव के संबंध में जानकरी दी गई।
You May Like
-
1 year ago
भेंट-मुलाकात : ग्राम सिवनी