खरीफ वर्ष 2022 – फसल पंजीयन हेतु कृषकों से आवेदन 8 जून से आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 01 /06/ 2022/ खरीफ वर्ष 2022 में फसल पंजीयन होना है। कोरोना (covid -19) महामारी संक्रमण को ध्यान रखते हुए संक्रमण रोकथाम नियमों का पालन करते हुए, खरीफ वर्ष 2022 में कृषकों का फसल पंजीयन किया जाना प्रस्तावित है। निर्धारित तिथि पर कृषक अपना दस्तावेज स्वयं प्रस्तुत कर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन कार्य विकासखण्ड सक्ती व डभरा में 08 जून 2022, मालखरौदा में 09 जून 2022, पामगढ़ में 10 जून 2022, अकलतरा में 11 जून 2022, जैजैपुर में 13 जून 2022, बम्हनीडीह में 14 जून 2022, बलौदा में 15 जून 2022 एवं नवागढ़ में 18 व 20 जून 2022 समय सुबह 10ः30 बजे से शाम 05ः30 तक किया जाना है।
कृषकों को पंजीयन हेतु पासपोर्ट साईज 2 नवीन कलर फोटो, बी-1 एवं खसरा की नकल संबंधित पटवारी से सत्यापित कराकर एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा बैंक पास बुक की छायाप्रति पंजीयन के समय दो-दो प्रति में कृषक को स्वय उपस्थित होकर पंजीयन कार्यवाही कराना होगा। पंजीयन बी-1 में नम्बरदार कृषक के नाम से ही पंजीयन किया जाएगा। अपभागिदारों से नम्बरदार को सहमति पत्र लाना अनिवार्य होगा। ताकी बीज उपार्जन के समय कोई परेशानी न हो। पंजीयन के समय शासन के निर्धारित प्रपत्र पर 10 रूपये या अधिक राशि के नॉनज्यूडीसियल स्टॉम्प पेपर पर शपथ-पत्र देना होगा, कि बीज निगम में पंजीकृत रकबा का बीज सहकारी समिति में विक्रय नही किया जाए। विस्तृत जानकारी के लिए बीज प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा से संपर्क किया जा सकता है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:33 वर्ष लगातार सेवा देने वाली स्वास्थ्य कार्यकत्री हुई सेवानिवृत्त,सी एच सी पर दी गई विदाई

Wed Jun 1 , 2022
33 वर्ष लगातार सेवा देने वाली स्वास्थ्य कार्यकत्री हुई सेवानिवृत्त,सी एच सी पर दी गई विदाई विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया पर लगातार 33 वर्षों तक एएनएम के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवा देने वाली स्वास्थ्य कार्यकत्री गिरजावती को फूल माला व अंग […]

You May Like

Breaking News

advertisement