हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 1 जून : बुधवार को बिरला मंदिर कालोनी में चलाई जा रही नई योग कक्षा का 10 वा और पेट रोग निवारण शिविर का अंतिम दिन था। इसके मुख्य अतिथि आयुर्वेदिक कालेज कुरुक्षेत्र से सेवानिवृत्त आयुर्वेद के डॉ. पारिख रहे। इन के अतिरिक्त भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय मंत्री मान सिंह और कुरुक्षेत्र जिला के प्रधान देवी दयाल सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मान सिंह द्वारा योग पर और डॉ. पारिख द्वारा पेट रोग तथा उसके निवारण के सम्बन्ध में विस्तार से बहुत ही रोचक जानकारी दी और अन्त में नई कक्षा का बैनर देते हुए शुभारंभ किया गया। इसमें कालोनी निवासियों में उत्साह देखते ही बनता था।
इस अवसर पर 28-30 कालोनी वासियों के अतिरिक्त कुरुक्षेत्र ज़िले की प्रधान कमला देवी, मंत्री प्रेम चंद शर्मा, संरक्षक फतेह चन्द पान्चाल,जोन प्रधान डा. ओमप्रकाश शर्मा, कमलेश शर्मा, धर्म वीर शर्मा, मंत्री सुरेंद्र शर्मा, सुदेश चौधरी के अतिरिक्त ब्रह्म सरोवर केन्द्र, गायत्री केन्द्र गांव खानपुर रोडान से साधक/साधिकाएं उपस्थित रहे।
कमलेश शर्मा तथा सुदेश चौधरी द्वारा योग पर बहुत ही सुन्दर गीत प्रस्तुत किया गया।अन्त में कालोनी वासियों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। सबसे खास बात यह रहीं कि गांव खानपुर रोडान में महिलाओं के लिए नया केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया है।