कनौज: भाजपा नेताओं ने गिनाई अपनी आठ साल की उपलब्धियां

भाजपा नेताओं ने गिनाई अपनी आठ साल की उपलब्धियां
✍️ वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा जी की खास रिपोर्ट
कन्नौज, । भाजपा जिला कार्यालय पर रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों की पुस्तक का विमोचन किया और पत्रकार वार्ता के दौरान उपलब्धियां भी गिनाई तथा सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया।
कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने मुफ्त राशन वितरण योजना, कोरोना टीकाकरण को सरकार की उपलब्धि बताई वहीं प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व सदर विधायक असीम अरुण ने पीएम जन आरोग्य योजना के बारे में जानकारी दी और गरीबों के लिए तैयार हो थे बुनियादी ढांचे के बारे में बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने आत्मनिर्भर नारी के संबन्ध में महिलाओ के बारे में चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता शरद मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश सरकार के चयनित लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu Jun 2 , 2022
थाना कन्धरापुरकिशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारदि0 02.06.2022 को थानाध्यक्ष ज्ञानचन्द्र शुक्ला मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 134/2022 धारा 452/376/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट में वांछित अभि0 डब्लू पुत्र बिसुन सा0 बर्जी थाना कन्धरापुर आजमगढ़ अनवरगंज बाजार से समय करीब 02.15 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा […]

You May Like

Breaking News

advertisement