थाना कन्धरापुर
आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने की घटना में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
दिनांक 20.3.2022 को वादी छविलाल यादव पुत्र स्व0 बलिराम यादव सा0 दुल्लहपार थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ के द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि मेरा नाती विशाल के पैतृक घर सा0 बेरमा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ पर ब्रह्मभोज का आयोजन था जिसमे मेरा नाती विशाल यादव गया था। समय लगभग 8 बजे रात में अमन पुत्र अज्ञात निवासी हरखूपुर थाना कन्धरापुर जिसके घऱ विशाल का बराबर आना जाना उठना बैठना था। विशाल को अपने साथ बुलाकर अपने घर लेकर चला आया । दिनांक 20.3.2022 को समय लगभग 5 बजे सुबह वादी के गांव दुल्लहपार के बगल में विशाल की लाश मिलने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 72/22 धारा 302/201 भादवि बनाम अमन पुत्र अज्ञात व कुछ व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
विवेचना के क्रम में दि0 02.06.2022 को थानाध्यक्ष ज्ञानचन्द्र शुक्ला मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता संजना भारती पुत्री पेशकार भारती निवासिनी ग्राम कन्हौली थाना केराकत जनपद जौनपुर को समय करीब 05.15 बजे सुबह करतालपुर तिराहे से म0आरक्षी की मदद से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बयान अभियुक्ता: संजना भारती पुत्री पेशकार भारती निवासिनी ग्राम कन्हौली थाना केराकर जनपद जौनपुर उम्र 20 वर्ष बदरियाफ्त जुर्म स्वीकार करते हुये बता रही है कि मै और मृतक विशाल दोनो अच्छे दोस्त थे एक साथ पूर्वान्चल यूनिवर्सिटी मे पढ़ते थे एक दूसरे को अच्छी तरह जानते व पहचानते थे दो चार बार हम लोग मिले भी थे हम दोनो एक दूसरे को बहुत चाहते थे , जिस दिन घटना हुई उस दिन भी बात हुयी थी वह मुझसे मिलने व बात करने के लिये जिद कर रहा था ।
मृतक- विशाल पुत्र जवाहिर ग्राम बेरमा थाना जीयनपुर आजमगढ़ हाल पता ग्राम दुल्लहपार थाना कन्धरापुर आजमगढ उम्र लगभग 19 वर्ष ।
गिफ्तार अभियुक्ता
अभियुक्ता- 1. संजना भारती उम्र 20 वर्ष पुत्री पेशकार भारती निवासिनी ग्राम कन्हौली थाना केराकर जनपद जौनपुर ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 72/2022 धारा 302/201 भादवि में धारा 302 का लोप व धारा 306/202/203 भादवि की बढ़ोत्तरी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ । अभियोग धारा 306/201/202/203 भादवि में प्रचलित है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- SO श्री ज्ञानचन्द्र शुक्ला थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
2.का0 विकास उमाशंकर कन्नौजिया थाना कन्धरापुर आजमगढ - का0 आकाश गोड़ थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
- का0 अखिलेश कुमार थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
- म0का0 अंशिका सिंह थाना कन्धरापुर, आजमगढ़