हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 6 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में जी.वी.एम. कॉलेज सोनीपत की श्रेया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कुरुक्षेत्र, 3 जून : श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से संचालित सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय के पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं रसायन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक इंटर कालेज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। भाषण के मुख्य विषय ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत का क्षरण एवं पर्यावरण व रसायन विज्ञान रहे। इस प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्य अतिथि डी.ए.वी. कालेज पिहोवा के सहायक प्रवक्ता संस्कृत डा. प्रवीन कुमार तथा जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 6 टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डा. प्रवीन कुमार व डा. ममता वालिया ने मुख्य भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में जी.वी.एम. कालेज सोनीपत की श्रेया ने प्रथम स्थान, दयाल सिंह कालेज करनाल की शालिनी ने द्वितीय स्थान व जयराम कन्या महाविद्यालय की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त जयराम कन्या महाविद्यालय की कर्निका व डी.एन. कालेज कुरुक्षेत्र की तनु ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने इस कार्यक्रम की संयोजिका दीप्ति शर्मा व डा. लवीना अरोड़ा को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हए कहा कि पर्यावरण संकट के इस समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन अत्यन्त आवश्यक है। इसी प्रकार के आयोजन ही जन-जागृति लाते हैं। इस अवसर पर डा. सुनीता शर्मा, डा. सरोजिनी जमदग्नि, डा. प्रीति शर्मा, शिखा ग्रोवर इत्यादि मौजूद रहे।
दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए तथा प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं, मुख्यातिथि व प्राध्यापिकाएँ।