जिले के 16 मजदूरों को उत्तर प्रदेश से मुक्त कराया गया

कलेक्टर के निर्देश पर श्रम विभाग ने की कार्यवाही, सभी मजदूर लौट रहे गृहग्राम

जांजगीर-चांपा 04 जून 2022/ जिले के मजदूरों को बंधक बनाए जाने और प्रताड़ित किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने इस मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश श्रम पदाधिकारी को दिए थे। जिस पर श्रम विभाग द्वारा उत्तरप्रदेश में फंसे 16 मजदूरों को अवमुक्त करा लिया गया है। सभी मजदूर अपने गृह ग्राम के लिए रवाना हो गए हैं।
मजदूरों की शिकायत मिलने पर कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में श्रम पदाधिकारी द्वारा जिला – महराजगंज (उ०प्र०) के सहायक श्रमायुक्त से सम्पर्क कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया गया। साथ ही जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महराजगंज (उ०प्र०) को संयुक्त कलेक्टर द्वारा श्री सुरेन्द्र भार्गव, पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद तहसील – जैजैपुर, जिला- जांजगीर-चांपा (छ0ग0) के शिकायत में उल्लेखित ग्राम – परसदा, थाना- हसौद तहसील – जैजैपुर, जिला- जांजगीर-चांपा (छ०ग०) के महिला, पुरूष एवं बच्चे सहित कुल 16 को मजदूरों को जमादार डबलू लहरे – निवासी ग्राम – पिरदा, थाना- मालखरौदा जिला- जांजगीर-चांपा (छ0ग0) ईट बनवाने के लिए ग्राम नदुआ बाजार ( झंझनपुर ), थाना – सिन्दुरीया, जिला- महराजगंज ( उ०प्र०) लिए ले जाया गया है। जहां ठेकेदार प्रदीप निवासी ग्राम – कश्मरिया (पहलीवारा), थाना – सिन्दुरीया, जिला- महराजगंज (उ०प्र०) के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है उनके खाने पीने हेतु राशन उपलब्ध नही कराया जा रहा है और उन्हें अपने गृह ग्राम वापस नहीं आने दिया जा रहा है।
तत्संबंध में जिला दण्डाधिकारी, जिला- महराजगंज (उ०प्र०) से निवेदन किया गया कि वैधानिक कार्यवाही करते हुए श्रमिकों को अवमुक्त कराकर उन्हे सकुशल गृह ग्राम भिजवाने हेतु कष्ट करें। जिस पर जिला – महराजगंज (उ०प्र०) के सक्षम अधिकारी द्वारा शिकायत पर कार्यवाही कर बताया गया कि उक्त सभी श्रमिकों के लिए खाना का व्यवस्था किया जाकर 02 जून 2022 को शाम 3 बजे गोरखपुर रेल्वे स्टेशन से अपने गृह ग्राम के लिये प्रस्थान कर चुके हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कश्मीर के बिगड़ते हालात संभालने है तो आतंकियों के साथ उन्हें शरण_सहयोग देने वालों को निर्ममता के साथ कुचलना ही होगा:लक्ष्मी सिन्हा

Sat Jun 4 , 2022
यदि कश्मीर के बिगड़ते हालात संभालने है तो आतंकियों के साथ उन्हें शरण_सहयोग देने वालों को निर्ममता के साथ कुचलना ही होगा:लक्ष्मी सिन्हा बिहार (पटना सिटी) राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने बातचीत में बताया कि कश्मीर के बिगड़ते हालत नई चुनौती […]

You May Like

Breaking News

advertisement