थाना- देवगांव
अज्ञात महिला की हत्या का सफल अनावरण, अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाला पति सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनाँक- 26.05.2022 को आवेदक श्री मनोज जायसवाल (चौकीदार) पुत्र रामचन्दर जायसवाल नि0 नन्दापुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर बताया गया कि शिवमूरत लखपति चौहान के हाता में एक अज्ञात महिला का शव उम्र करीब 35 वर्ष मिलने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दाखिल किया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना क्षेत्र मे पम्पलेट पर के माध्यम से प्रचार कराया गया जिसके सम्बन्ध में केशरी देवी पत्नी स्व0 रामशेष बनवासी निवासी कुढिहर थाना बरदह आजमगढ़ व मगंलराज पुत्र रामशेष निवासी कुड़िहर थाना बहदह आजमगढ़ व सरायन पुत्र राजेन्द्र निवासी औड़िहार थाना सैदपुर गाजीपुर के साथ उपस्थित आयी और थाना स्थानीय द्वारा अज्ञात शव का शिनाख्त महिला सम्बन्धी पम्पलेट/पीएम पोर्टल के कपडे व फोटो दिखाकर पहचान करायी तो बताये की यही मेरी लड़की गुंजा है । जिसके सम्बन्ध में आवेदिका श्रीमती केशरी देवी पत्नी स्व0 रामशेष बनवासी निवासी कुड़िहर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ की पुत्री गुन्जन पुत्री स्व0 रामशेष बनवासी उम्र करीब 35 वर्ष को अभियुक्तों द्वारा हत्या कर लाश को छूपा देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनाँक 04.06.2022 को मु0अ0स0 175/2022 धारा 302/201 भादवि बनाम (1) जितू बनवासी पुत्र छोटे लाल निवासी बुझवा थाना गद्दी जनपद जौनपुर 2. चन्दन पुत्र नखडू निवासी ठकठउआ थाना देवगाँव आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
दिनांक- 04.06.2022 को प्रभारी निरीक्षक देवगांव मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त डोमनपुर तिराहे पर कही जाने के फिराक में किसी साधन का इंतजार कर रहे है । इस सूचना पर तत्काल प्र0नि0 मय हमराहीगण डोमनपुर तिराहे पर पहुचा दो व्यक्ति खडे दिखाई दिये जिसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम (1)जितू बनवासी पुत्र छोटे लाल निवासी बुझवा थाना गद्दी जनपद जौनपुर (2) चन्दन पुत्र नखडू निवासी ठकठउआ थाना देवगाँव आजमगढ़ बताया जिसको मुकदमा उपरोक्त का बोध कराते हुए डोमनपुर तिराहे से समय करीब 08.15 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
अभियोग पंजीकृत –
मु0अ0स0 175/2022 धारा 302/201 भादवि थाना देवगाँव आजमगढ़
गिरफ्तारी का स्थान— डोमनपुर तिराहा ,दिनाँक 04.06.2022 समय 08.15 बजे
गिरफ्तार अभियुक्त—
(1)जितू बनवासी पुत्र छोटे लाल निवासी बुझवा थाना गद्दी जनपद जौनपुर
(2) चन्दन पुत्र नखडू निवासी ठकठउआ थाना देवगाँव आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
• प्र0नि0 शशि मौलि पाण्डेय थाना देवगांव जनपद आजमगढ
• का0 बृजेश कुमार थाना देवगांव आजमगढ़
• का0 धरणीधर शुक्ला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़