कान्यकुब्ज सेवा समिति ने किया पृथ्वीराज फिल्म का विरोध
, ✍️ वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा के साथ प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज। आज कान्यकुब्ज शिक्षा एवं समाज सेवा समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अगुवाई में समिति के सदस्यों ने अभी रिलीज हुई पृथ्वी राज फ़िल्म का विरोध किया। इस फ़िल्म में जिस तरह कन्नौज के राजा जयचन्द्र को गद्दार बताया गया वो एक दम निराधार है। समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने कहा हमारी समिति प्रत्येक वर्ष अपने चक्रवर्ती राजा जयचन्द्र की वीरता का गुणगान करती है और ऐलान करती है जो राजा जयचन्द्र को गद्दार सिद्ध कर दे उसे पाँच लाख का इनाम दिया जाएगा।
कवि सुशील राकेश शर्मा ने कहा इतिहास में जो लिखा गया है वो इस फ़िल्म में तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है। एक तरफ पृथ्वी राज को पराक्रमी दिखाया गया है। वही दूसरी तरफ वो कन्नौज के राजा जयचन्द्र की बहन सयोगिता का अपरहण करता है। क्या कोई पराक्रमी राजा इस तरह के काम करने से वीर हो जायेगा और जिस राजा की बहन का अपरहण करेगा उससे सहायता की कैसे उम्मीद की जा सकती है। इसलिये सभी कन्नौज वालो से अपील है कि अपने चक्रवर्ती सम्राट के समर्थन में इस फ़िल्म का विरोध करे।
नवाब सिह यादव ने कहा कि पृथ्वी राज चौहान फिल्म झूठ का पुलिदा है। चन्दवर दाई प्रामाणिक इतिहासकार नही है। चन्दवरदाई पृथ्वी राज के दरबारी कवि थे। इस फिल्म में कई भ्रान्तियां है। उन्होने कहा कि कन्नौज की मिट्टी को बदनाम न किया जाये।
इस मौके पर समिति के सदस्य संजय दुबे, अमित मिश्रा, धर्मेन्द्र कुशवाहा, सत्येंद्र यादव, कल्लू शर्मा, धर्मवीर पाल, भूरा यादव के साथ कन्नौज के गणमान्य नागरिक स्मरजीत अग्निहोत्री, मौजूद रहे।