कन्नौज
थाना गुरसहायगंज पुलिस ने महिला सुरक्षा अभियान चलाकर महिलाओं को किया जागरूक।
अवनीश कुमार तिवारी
कन्नौज थाना गुरसहायगंज पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा गुरसहायगंज में भ्रमण कर महिलाओं/छात्राओं को महिला सुरक्षा/सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एन्टी रोमियो अभियान से अवगत कराते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु वीमेन पावर लाइन 1090/ UP112 / ऑपरेशन कवच के बारे में बताया गया व महिला सुरक्षा के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी दी गई।