जिला कुरुक्षेत्र के गांव धनिरामपुरा में पंच दिवसीय माँ बगलामुखी प्रक्टोत्सव प्रारम्भ।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
माँ बगलामुखी अनुष्ठान आज 22 फरवरी से 26 फरवरी तक।
कुरुक्षेत्र :- जिला कुरुक्षेत्र के गांव धनिरामपुरा पिहोवा माँ बगलामुखी धाम में उत्तरभारत में स्थापित अनेकों आश्रमों के परमाध्यक्ष महन्त बंशी पुरी जी महाराज के सानिध्य में हर वर्ष की भांति माँ बगलामुखी प्रक्टोत्सव आज 22 फरवरी सोमवार से 26 फरवरी शुक्रवार तक बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
आज अनुष्ठान के यज्ञाचार्य पण्डित अभिषेक कुश व विद्वान ब्राह्मणों द्वारा ध्वजारोहण ,नवग्रह एवं दुर्गा पूजन, माँ बगलामुखी पूजन अभिषेक के साथ त्रिकाल महायज्ञ प्रारम्भ किया गया। माँ बगलामुखी धाम के महन्त भीम पुरी व महन्त वासुदेव गिरि, महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज जी की देखरेख में विद्वान ब्राह्मणों ब्रह्मचारियों द्वारा पूजा पाठ अनुष्ठान यज्ञ इत्यादि का कार्यक्रम पूर्ण शुद्धता के साथ विधि विधान से किया जा रहा है जिसमे हरियाणा ही नही दूसरे प्रान्तों से भी यजमान, श्रद्धालु अनुष्ठान में भाग लेने आते है और माँ बगलामुखी का आशीर्वाद पाते है। महायज्ञ की पूर्णाहुति 26 फरवरी को होगी।
ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम: