प्राकृतिक आपदा से राहत एवं बचाव हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

अधिकारी कर्मचारी की लगी ड्यूटी

नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक- 07817222032

जांजगीर-चांपा, 11 जून, 2022/ इस मानसून में प्राकृतिक आपदा से बचाव और राहत व्यवस्था के संबंध में बाढ़ अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा सूचना के आदान-प्रदान हेतु जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में की गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक- 07817222032 है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कंट्रोल रूम में कार्य संपादन हेतु अधिकारियों कर्मचारियों की तीन पालियो में ड्यूटी लगाई गई है।
     बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रथम पाली में उप अभियंता श्री लोचन प्रसाद मांझी 9165053155, सहायक वर्ग-03 श्री बंशीलाल अहिरवार 9993319478 और पत्र वाहक श्री भिवेन्द्र कुमार साहू की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक द्वितीय पाली में उप अभियंता श्री विनोद कमार 9009846089, स्थल सहायक श्री राकेश कुमार पाण्डेय 9303421360, पत्र वाहक श्री मनोज चन्द्रा, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तृतीय पाली में उप अभियंता श्री सौरभ शर्मा 7970035334, स्थल सहायक श्री लखन साय कांशी 9617147620 और जल वाहक श्री ओम प्रकाश यादव की ड्यूटी लगाई गई है।
अवकाश अवधि में –
     प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रथम पाली में उप अभियंता श्री प्रमोद चौबे 9424155047, सहायक वर्ग-03 श्री उमेश साहू 8319033754, स्थल सहायक श्री व्यास नारायण तिवारी 9575112444, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक द्वितीय पाली में उप अभियंता श्री पालेश्वर मंडलोई 7578472720, मानचित्रकार श्री अजीत कुमार साहू 7489376030, चौकीदार श्री दिलहरण बरेठ 8817240667, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तृतीय पाली में उप अभियंता श्री मनीष राठौर 9926164354, मानचित्रकार श्री जी. के. साहू 9926140761, चौकीदार श्री दिलहरण यादव की ड्यूटी लगाई गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सखी के प्रयास से भटकी हुई महिला को मिला बिछड़ा हुआ परिवार

Sat Jun 11 , 2022
जांजगीर-चांपा 11 जून 2022/ महिलाओं को घर के भीतर अथवा बाहर किसी भी प्रकार की हिंसा से निजात दिलाने हेतु जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर पिछले पांच वर्षों से  लगातार कार्य कर रही है। विगत दिनों सखी वन स्टॉप सेंटर मुंगेली […]

You May Like

Breaking News

advertisement