बिहार: पिंटू मंडल हत्याकांड के दुसरे अभियुक्त गिरफ्तार

पिंटू मंडल हत्याकांड के दुसरे अभियुक्त गिरफ्तार

फारबिसगंज ( अररिया )
पुलिस ने पिंटू मंडल हत्याकांड के दुसरे अभियुक्त को तीन महीने बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं इससे पहले बीते महिने कांड के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अरुण कुमार विश्वास पिता राम प्रसाद विश्वास बताया गया है जो मझुआ पंचायत क्षेत्र के रानीगंज पोटरी वार्ड संख्या दो का रहने वाला है। पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी तकनीकि एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर किए जाने का दावा किया है।
बतादे कि पंचायत क्षेत्र अंर्तगत खमखोल पोटरी के 18 वर्षीय पिंटू कुमार मंडल पिता बीरबल मंडल ने अपने पुत्र के लापता होने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने कहा है कि विगत बारह फरवरी की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर के समीप लघुशंका करने गया जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद बीस फरवरी को घर से महज पचास मीटर की दूरी पर अवस्थित पुलिया के नीचे से पिंटू का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। साथ ही मृतक का मोबाईल फोन भी मिला था। खास बात कि खाना खाने के बाद पिंटू के घर से बाहर निकलने तक तकरीबन दस मिनट तक बातचीत होने तथा जिसके बाद से मोबाईल फोन बंद होने के साथ ही वह लापता हो गया था। शव बरामदगी के बाद मौके पर डीएसपी रामपुकार सिंह ने भी पहुंचकर जांच किया था। जहां उन्होंने मामले का उदभेदन करने का दावा किया था। इधर पुलिस ने कांड को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को दुसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: नियमावली के विरुद्ध बिना किसी कारण बीपीआरओ द्वारा किए गए समायोजन से आक्रोशित शिक्षक ने किया आवेदन देकर आदेश रद्द करने का मांग

Sat Jun 11 , 2022
नियमावली के विरुद्ध बिना किसी कारण बीपीआरओ द्वारा किए गए समायोजन से आक्रोशित शिक्षक ने किया आवेदन देकर आदेश रद्द करने का मांग।। पलासी (अररिया)पलासी प्रखण्ड शिक्षा विभाग हमेशा से अपने कार्यों को लेकर चर्चा में रहता है।ज्ञात हो कि पिछले दिनों में पलासी प्रखण्ड में नियम के विरुद्ध दर्जनों […]

You May Like

Breaking News

advertisement