जालौन:महिलाओं को पढ़ाया गया सुरक्षा-सम्मान और स्वावलंबन का पाठ
रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन
कोंच: महिला मिशन शक्ति के तहत रविवार को जय प्रकाश नगर स्थित बंटे रावत उर्फ जेपी के आवास पर कोतवाली से महिला कांस्टेबल कविता गौतम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला कांस्टेबल कविता ने कहा कि घरेलू हिंसा से बचने का सही तरीका है जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाए अपने शुभचितकों को जरूर बताएं। जो महिला किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों वह महिला हेल्पडेस्क नंबर 1076 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कही भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। महिलाएं बेफिक्र होकर कहीं भी आएं-जाएं बस उनके अंदर सतर्कता और जागरूकता होनी चाहिए। महिला मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
ताकि उनके अंदर का भय समाप्त हो। महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज को भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। नारी कोई भी हो, सभी का सम्मान होना चाहिए। बच्चियों अथवा महिलाओं के साथ अगर किसी प्रकार की घटना होती है तो हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी देकर पुलिस से सहायता लेनी चाहिए। कार्यक्रम में हेल्प लाइन 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मीरा चन्देरिया,संगीता रावत,रितु रावत,रूपा चन्देरिया, रीता लखेरे ,मुन्नी लखेरे,शीला रावत,शीला लखेरे,रंजना,अर्चना सोनी,किरण सोनी,अर्चना अग्रवाल आदि महिलाएं मौजूद रही