थाना जीयनपुर
एक अदद अबैध तमन्चा .315 बोर व एक अदद कारतुस 315 बोर व 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 14/06/2022 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे व.उ.नि. प्रदीप कुमार राही मय हमराह द्वारा अभियुक्त रमेश यादव पुत्र स्व0 मोहन यादव निवासी सुराई सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को कस्बा जीयनपुर मुबारकपुर तिराहे के पास से समय करीब 4.50 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर , तथा 1 किलो 250 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे थानास्थानीय पर मु0अ0सं0 379/2022 धारा 8/20 N.D.P.S Act ,व मु0अ0सं0 380/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
रमेश यादव पुत्र स्व0 मोहन यादव निवासी सुराई सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
पंजीकृत अभियोग –
- मु0अ0सं0 379/2022 धारा 8/20 N.D.P.S Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
- मु0अ0सं0 380/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास – - मु0अ0सं0 379/2022 धारा 8/20 N.D.P.S Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
- मु0अ0सं0 380/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
- मु0अ0सं0 210/2021 धारा 8/20 N.D.P.S Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी – - एक अदद तमंचा 315 बोर
- एक अदद कारतूस 315 बोर
- 1 किलो 250 ग्राम नाजायज गाँजा ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.व.उ.नि. प्रदीप कुमार राही थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ । - का0 श्रेष्ठ यादव थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।
- का0 राणवीर यादव थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ़