फिरोजपुर दिनांक-14.06.2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
16 अप्रैल, 1853 को बोरीबंदर और ठाणे के बीच भारत में चली पहली रेलगाड़ी की स्मृति में भारतीय रेलवे प्रतिवर्ष रेल सप्ताह का आयोजन करती है। इस उपलक्ष्यी में फिरोजपुर मंडल द्वारा 67वें रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज दिनांक 14 जून, 2022 को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, फिरोजपुर में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने इस पुरस्काेर वितरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह, श्री बी. पी. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उषा किरण एवं अन्य अधिकारी, मंडल के कर्मचारी, यूनियनों, एसोसिएशनों और फेडरेशनों के सदस्यगण उपस्थित थे। समारोह की शुरूआत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट सेवा करने वाले रेलकर्मियों (अधिकारियों एवं कर्मचारियों) को पुरस्कृत करने के साथ हुई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए 354 व्यक्तिगत अवार्ड तथा 46 ग्रुप अवार्ड दिए गए। फिरोजपुर मंडल के 21 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए जी.एम. अवार्ड दिया गया था, उन्हें भी इस समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने प्रमुख कार्य-क्षेत्रों में फिरोजपुर मंडल की विभिन्न उपलब्धियों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी तथा जिन्हें इस वर्ष पुरस्कार नही मिला है, वे अगामी वर्ष अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करके मंडल की तरक्की में अपना योगदान दे ताकि उन्हें पुरस्कृत किया जा सकें। उन्होंने बताया कि उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली में सम्पन्न 67वें रेल सप्ताह समारोह में फि़रोजपुर मंडल को सर्वाधिक मितव्ययिता शील्ड और बेस्ट इम्प्रूवमेंट शील्ड प्रदान की गई।