फिरोजपुर में गैर पंजाबी संदिग्ध लोगों की बढ़ती संख्या को लेकर शहरवासियों ने जताई चिंता

कहा:बाहर से आकर काम-धंधा कर रहे लोगों की हो शिनाख्त

डी.सी.अमृता सिंह के नाम सौंपा ज्ञापन

फिरोजपुर 15 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

शहर के अलग-अलग धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा आम नागरिकों के एक शिष्टमण्डल ने आज (डी.सी) डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर अमृता सिंह के नाम एक ज्ञापन दिया। जिसमें शहर के अन्दर भारी संख्या में घूम रहे अजनबी लोगों के प्रति चिंता प्रकट करते हुए। संदिग्ध लोगों की पहचान सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने के पश्चात पत्रकारों से वार्तालाप में शिष्टमण्डल के सदस्यों ने कहा कि फिरोजपुर में पिछले काफी समय से बहुत बड़ी संख्या में संदिग्ध और अजनबी लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। यह लोग खास तौर पर शहर में रेहडिय़ां फडिय़ां लगाकर सब्जियां व फल बेचते दिखाई देते हैं। इसके साथ ही यह शहर में तरह-तरह के काम धंधे में पूरी तरह घुसपैठ कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों टांडा हलके में जब 25 के करीब गौवंश को निर्ममता से कत्ल करके उनके शरीर के अंग बिखेर कर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की गई तब भी 10 आरोपी पंजाब से बाहर के पाये गए जिन्हें पंजाब पुलिस ने बामुश्किल उन्हें दूसरे राज्यों से काबू किया था। कुछ दिन पूर्व अमृतसर पुलिस की तरफ से रेलवे स्टेशन के बाहर रेहड़ी लगा कर शिकंजवी बेच रहे दो प्रवासियों को काबू किया गया जो जासूसी करके सारी जानकारी भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए बदनाम पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आई.एस.आई को भेज रहे थे।

इसी तरह गुरदासपुर पुलिस की तरफ से गैर कानूनी तरीके से रह रहे प्रवासी लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से बड़ी संख्या में गैर कानूनी हथियार, हेरोइन और ड्रग मनी वसूल की गई थी। पिछले दिनों मुकेरियां, पठानकोट और बटाला में लव जेहाद के कई केस सामने आए हैं और इन मामलों में पकड़े गए आरोपी पंजाब से बाहर के ही थे। उन्होंने कहा कि इन अजनबी संदिग्ध लोगों की लगातार बढ़ रही संख्या न सिर्फ फिरोजपुर बल्कि पूरे प्रदेश की शांति भंग कर सकती है जिसे लेकर सतर्कता आवश्यक है। इसीलिए वे प्रशासन से अपील करते हैं कि फिरोजपुर की अमन शान्ति को मुख्य रखते हुए शहर में किराये पर घर या दुकान लेने वाले हर गैर पंजाबी व्यक्ति की पूरी तरह से जांच-पड़ताल की जाये ताकि उनकी वास्तविक नागरिकता और पृष्टभूमि की जानकारी हो। ऐसा कोई भी सबूत पेश न करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये। गैर पंजाबियों को किराये पर घर और दुकान देने वाले मकान या दुकान मालिकों को भी कानूनी तौर पर पाबंद किया जाये कि वे ऐसे किरयेदारों की पूरी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवश्य दें। यदि कोई मकान या दुकान मालिक जानकारी नहीं देता तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाये।

इस अवसर पर राये सिख आजाद सेना प्रदेश अध्यक्ष बूटा सिंह, श्री गुरु रविदास सेना पंजाब के प्रधान दिलवर सिंह और प्रदेश सचिव इंजीनियर लव कुमार,भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार एडवोकेट ,श्री रामबाग कॉमेटी / बृदआश्रम हरीश ग़ोइल,व्यापार मंडल से अश्विनी मेहता, बलदेव जी, जॉनी हांडा, उर सिंह, रविंदर सिंह, निट्टा सिंह, मेडिकल एसोसिएशन से शिव गर्ग, एंटी क्राइम ब्यूरो संदीप गुलाटी जी, सूरज मेहता जी, सर्व मंदिर केंद्रीय सभा के प्रधान कैलाश शर्मा जी, रामायण सभा से परदीप , कर्नेल जी और अनय साथी मौजुद रहेव्यापार मंडल फिरोजपुर शहर, व्यापार मंडल फिरोजपुर छावनी श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम कमेटी श्री मंगतराम मान कुटाला प्रधान सियाराम वेलफेयर सोसाइटी फिरोजपुर शहर गौ सेवा समिति,
गोपाल गौशाला श्री सनातन धर्म सभा छावनी श्री पृथ्वीपुगल प्रधान श्री सनातन धर्म मंदिर महावीर दल फिरोजपुर शहर
श्री बांके बिहारी मंदिर श्री नन्हे राम जी मंदिर
भारत विकास परिषद फिरोजपुर छावनी भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर श्री राम शरणम आश्रम फिरोजपूर छावनी श्री राम शरणम आश्रम फिरोजपुर शहर फिरोजपुर वेलफेयर क्लब प्राचीन शिवाला मंदिर श्री विनोद शर्मा प्रधान आदित्य वाहिनी / आनंद वाहिनी
ब्राह्मण सभा फिरोजपुर शहर ब्राह्मण सभा फिरोजपुर छावनी
अरोवंश सभा खत्री सभा
प्राचीन खाटू श्याम मंदिर
श्री रविदास मंदिर
श्री साई बाबा मंदिर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जैन मंदिर फिरोजपुर छावनी बगलामुखी मंदिर फिरोजपुर छावनी विश्व हिंदू परिषद फिरोजपुर, बजरंग दल फिरोजपुर श्री सनातन धर्म रामायण अखंड पाठ मंडली एंड धर्मार्थ औषधालय
राधा कृष्ण मंदिर फिरोजपुर छावनी जैन मंदिर फिरोजपुर छावनी दिगंबर जैन मंदिर फिरोजपुर छावनी
श्री बालाजी वेंकटेश मंदिर फिरोजपुर छावनी
श्री शनि मंदिर फिरोजपुर छावनी काली माता मंदिर फिरोजपुर छावनी ग्वाल मंडी फिरोजपुर छावनी श्री शिव नारायण मंदिर फिरोजपुर छावनी शीतला माता मंदिर कुम्हार मंडी फिरोजपुर छावनी आर्य समाज मंदिर फिरोजपुर छावनी, आर्य समाज मंदिर फिरोजपुर शहर श्री कृष्णा मंदिर फिरोजपुर शहर
देवी द्वारा मंदिर फिरोजपुर शहर और फिरोजपुर शहर व शामली से बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराष्ट पालघर बोइसर के तारापुर एमआईडीसी एन/41 प्लाट के राजकोब केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग

Wed Jun 15 , 2022
पालघर बोइसर के तारापुर एमआईडीसी एन/41 प्लाट के राजकोब केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग आज बोइसर पालघर में एमआईडीसी तारापुर के राजकोब केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग हालांकि आग में किसी प्रकार की जनहानि कीकोई सूचना नहीं मिली आग पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement