रिर्पोट पदमाकर पाठक
भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में दो-दो मंत्री एक साथ केंद्रीय कार्यालय पर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।
आजमगढ़।जिले में लोकसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे प्रमुख राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक दिये है। इसी कड़ी में सत्ताधारी दल भाजपा की तरफ से प्रत्याशी बनाये गये भोजपूरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में दो-दो मंत्री एक साथ केंद्रिय कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन कर निरहुआ के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पत्रकारो से बातचीत में खेल व युवा कल्याण विभाग मंत्री व आजमगढ़ चुनाव प्रभारी गीरीश चन्द्र यादव ने कहा की जनपद में होने वाला यह उपचुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है और पूरे देश को संदेश देने वाला है।इस बार आजमगढ़ की जनता परिवारवाद और जातिवाद के बंधनों को तोड़कर के मोदी और योगी के विकासवाद की ओर कदम बढ़ा रही है।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने पूरी दुनिया में भोजपुरी माटी और भोजपुरी संस्कृति का गौरव बढ़ाने का काम किया है।उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाकर भेजा है और आजमगढ़ के लोग उनको भरपूर समर्थन और स्नेह दे रहे हैं।जिन लोगों को यह भ्रम है कि आजमगढ़ समाजवादियों की धरती है यह चुनाव उनका भ्रम तोड़ देगा और यह साबित करेगा कि आजमगढ़ की धरती राष्ट्रवादियों – विकासवादियों की धरती है। तो वही श्रम व सेवायोजन समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस चुनाव को लेकर के बहुत उत्साहित हैं।इस बार लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ की जनता भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को सांसद के रूप में चुनकर लोकसभा में एक कमल आजमगढ़ से भेजने का कार्य करेगी।हमारा संगठन पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त है।सभी 311 शक्ति केंद्र पर हमारी बैठकर पूरी हो चुकी है और जिले का संगठन चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है सभी लोगों की भूमिकाएं तय की जा चुकी हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ होकर कार्य में जुट गया है।