कश्मीरी पंडितों , हिंदुओं की हत्याओं के खिलाफ ललकार को लेकर नवीन जयहिंद ने दिया ब्राह्मणों को दिल्ली पहुंचने का न्योता

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 15 जून : आज कुरुक्षेत्र की हरियाणा ब्राह्मण एवं छात्रावास धर्मशाला में ब्राह्मण शिरोमणि नवीन जयहिंद ने कुरुक्षेत्र के ब्राह्मणों को कश्मीरी पंडितों व हिंदुओं की हत्याओं के खिलाफ ललकार को लेकर 26 जून रविवार को दोपहर 12 बजे जंतर मंतर दिल्ली नजदीक मेट्रो स्टेशन जनपथ पटेल चौंक पर पहुंचने का न्योता दिया।
नवीन जयहिंद आज दोपहर को कुरुक्षेत्र की ब्राह्मण धर्मशाला में पंहुचे प्रचंड गर्मी के बावजूद संकड़ो की संख्या में ब्राह्मण समुदाय ने नवीन जयहिंद का पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
भगवान परशुराम युवा संगठनों ने नवीन जयहिंद का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने भी अपने विचार रखे और ब्राह्मण शिरोमणि नवीन जयहिंद को बुड्ढानीलकंठ भगवान विष्णु की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
कुरुक्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी अशोक शर्मा ने भी स्वागत के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया और अपने विचार रखे।
कईं युवाओं ने भी स्वागत के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए।
इस अवसर पर पण्डित प्रयागराज कौशिक , राहुल शर्मा , पंडित अश्वनी शर्मा इत्यादि काफी संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहे।
नवीन जयहिंद को बुड्ढानीलकंठ भगवान विष्णु की प्रतिमा भेंट करते वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए थ्योरी के साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण अनिवार्य : प्रो. राजेन्द्र नाथ

Wed Jun 15 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रशिक्षण से सीखा गया ज्ञान होता है स्थायी: प्रो. राजेन्द्र नाथ। कुवि में सहायकों के लिए आयोजित साप्ताहिक रिफ्रेशर कोर्स का तीसरा दिन सम्पन्न। कुरुक्षेत्र, 15 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र नाथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement