फारबिसगंज से हाजियों हज के लिए हुए रवाना
फारबिसगंज (अररिया)
फारबिसगंज से मक्का मदीने के दीदार के लिए हाजियों शनिवार को रवाना हुए जिले से इस बार 122 लोगों को हज यात्रा पर जाने का मौका मिला है। वहीं शनिवार को फारबिसगंज स्टेशन पर जाने वाले हाजियों को फूल बरसाकर हाजियों को रवाना किया
मदीने शरीफ़ के लिए 22 जून को फ्लाइट कोलकाता से उड़ान भरेगी, जिसमे अररिया के 122 हजयात्री शामिल हैं। जो हज यात्री हज हाऊस कोलकाता के लिए गए हैं उनकी फ्लाइट 22 जून को हैं।फ्लाइट से मदीने शरीफ जाएंगे हज पर गए हाजियों में तालिब सलाम ने बताया की पिछले 2 सालों से हज के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे मगर करोना के कारण हज पर रोक लगा दिया इस बार दो साल के बाद हज पर जाने का मौका मिला वहाँ पर जा कर पूरे मुल्क में अमन चेन शांति भाईचारा के लिए दुआ करेगे l
शनिवार को हज यात्रा पर जाने तालिब सलमा, एहसान खातून, ज़ाहिर,नसरीन ज़ेबा,अबुजर, कासिम,अमीन,मसीन,पहले हज यात्री परिजनों और रिश्तेदारों से मिलकर फारबिसगंज से रवाना हुए इस मौके मुमताज़ सलाम, टीपू सुल्तान, कैंसर ईमाम, खालिद सलाम, इरशाद सिद्दीकी, कफील अंसारी, शौकत अंसारी,इज़हार अंसारी वाहिद अंसारी, शाद अहमद,करण कुमार पप्पू, अमित शर्मा, सज्जन,राजन सिंह,आदि हज यात्रियों का स्वागत किया।