महिला आयोग सदस्य ने  किया सुनवाई

एक प्रकरण किया गया नस्तीबद्ध

  जांजगीर -चाम्पा 19 जून 2022/ छ ग राज्य महिला आयोग की  सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर द्वारा  17 जून 2022 को क्षेत्रिय कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर जांजगीर में महिला आयोग में प्रकरण की सुनवाई किया गया।  प्रकरण में आवेदिका ने अपने पति द्वारा मानसिक प्रताड़ना व अपनी 08 वर्षीय बेटी से मिलने नही दिये जाने की शिकायत किया गया है। पूर्व सुनवाई में दोनों पक्षों को एक साथ दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने के लिए 05-05 शर्ते लिखकर लाने के हेतु निदैशित किया गया था। आज पति द्वारा उपस्थित होकर निवेदन किया गया कि वह राजीनामा नहीं करना चाहता है। उसके द्वारा  कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर मे हिंदु विवाह अधिनियम की धारा 13 विवाह विच्छेद हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है।  जोकि  कुटुम्ब न्यायालय के समक्ष लंबित है। अतः यह प्रकरण आयोग से नस्तीबद्ध किया गया आवेदिका को निर्देशित किया गया कि अपनी बेटी को साथ में रखने हेतु  कुटुम्ब न्यायालय के समक्ष निवेदन कर सकतीं हैं। अनावेदक को निर्देशित किया गया है कि बच्ची को प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को आवेदिका के पास लेकर जायेगा। जिसमें अनावेदक (पति) द्वारा स्वीकृति दी गयी। दोनों पक्ष आदेश से संतुष्ट हुए।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

-रोका-छेका-<br>गौठान में ही पहुंचाऐ पशुओं को, किसानों की बचाएं फसल<br>-- रोका-छेका को लेकर 20 जून तक ग्राम स्तर पर होंगी बैठकें, शामिल होंगे सरपंच, पंच, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि

Sun Jun 19 , 2022
जांजगीर -चाम्पा 19 जून 2022/ फसलों को पशुओं के चरने से बचाने के लिए रोका-छेका परंपरा के माध्यम से सुरक्षा की जाएगी। इसके लिए पशुपालकों से मवेशियों को गांव में बनाई गई गौठान में भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा और इसके लिए गांव में बैठक आयोजित कर ग्राम सरपंच, […]

You May Like

Breaking News

advertisement