रिपोर्ट पदमाकर पाठक
योग को जीवन का हिस्सा बनाकर रखना चाहिए।
मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित
आजमगढ़।आज के दिन 20 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।योग को अच्छे से और नियमित अभ्यास के साथ किया जाए तो स्वास्थ्य और व्यक्तितत्व में काफी प्रभार पड़ता है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने बताया कि हमारे शरीर में लीवर की विशेष भूमिका होती है।भोजन के पाचन से लेकर उससे पोषक तत्वों के अवशोषण और रक्त को साफ करते हुए उसमें रसायनों के संतुलन को बनाए रखने जैसा महत्वपूर्ण कार्य लीवर का ही होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना लीवर को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। पौष्टिक आहार के साथ लीवर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग -व्यायाम की आदत बनाना बेहद आवश्यक है।जिला कम्यूनिटी प्रबन्धक विपिन पाठक ने कहा कि जिले में वीडियो कॉलिंग कर दूर बैठे विशेषज्ञ की कुल 207 (सीएचओ) कम्युनिटी हेल्थ सेंटर द्वारा मरीज को सेवाएं दी जा रही हैं।योगसनों का नियमित अभ्यास शरीर के अन्य अंगों के साथ लीवर की सेहत को भी बेहतर बनाए रखने में सहायक माना जाता है| यह लीवर की बीमारियों का कारण बनने वाली कई स्थितियों जैसे मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और फैट की मात्रा को नियंत्रित रखने में भी मददगार है।ग्रामीणों को सेहत मंद बनाए रखने के लिए योग विशेषज्ञों द्वारा नियमित योगसनों के अभ्यास को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर कई गंभीर और घातक बीमारियों से बचाव किया जाने का प्रयास किया जा रहा है।जिसके लिए जिले के कुल 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ब्लॉक पल्हनी के योग प्रशिक्षक रजत मौर्या ने बताया कि ग्रामीणों को नियमानुसार योग करने कि जानकारी होना बहुत जरूरी है।यदि किसी व्यक्ति को समय का अभाव हो तो वह प्रातः काल में सूर्य नमस्कार का अभ्यास नियमित रूप से करके अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता हैं।जनवरी से अब तक 2000 लोगो को प्रशिक्षण दिया जा गया है।जिसमें से कुछ लोग नियमित रूप से प्रत्येक दिन अभ्यास कर रहे हैं उनको अलग-अलग बीमारियों जैसे डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, निम्न ब्लड प्रेशर, घुटनों में दर्द, थायराइड, पचान क्रिया का सक्रिय ना होना आदि बीमारियों में लाभ मिला है। जिससे नए लोगो में योगासन करने का उत्साह दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों, बच्चों और महिलाओं में भी बहुत उत्साह है।योग को सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद करना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर योग करना अधिक फायदेमंद होता है।योग करने का सही समय सबसे जरूरी होता है।योग करने का सही समय चुनने में आसानी होगी, कोई भी चीज अगर समय से ना की जाए तो हमें नुकसान पहुंचाती है।योगसन करने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते से पहले हैं जल्दी सुबह जागने के बाद पेट साफ करने के बाद और स्नान करने से पहले योग कर सकते हैं|स्नान करने के बाद भी योग करके अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं| अगर सुबह का समय पसंद नहीं है या आपको सुबह योग के लिए समय नहीं है|तो आप सूर्यास्त के बाद योग कर सकते हैं।ध्यान रखना चाहिए कि योगासन करते समय आपका पेट खाली हो या खाना खाने के 6 घंटे बाद योग का अभ्यास करना चाहिए।योग से लाभ – स्वस्थ शरीर मन और दिमाग शांत रहे बीमारियों से करे बचाव ऊर्जावान और तरोताजा रखे शरीर को लचीला बनाए
फिट रहने में मददगार तनाव कम करने में सहायक शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए स्वस्थ रखना बेहद जरुरी होता है।शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम या योग करना फायदेमंद होता है| योग शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है| यह शरीर के साथ दिमाग को भी शांत रखने में मददगार होता है| रोजाना घर पर ही योग करके शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं|