आज़मगढ़: पिकअप वाहन से 03 व्यक्तियों को रौंद कर मारने वाला 01 अभियुक्त 24 घण्टे अन्दर गिरफ्तार


थाना- तहबरपुर
पिकअप वाहन से 03 व्यक्तियों को रौंद कर मारने वाला 01 अभियुक्त 24 घण्टे अन्दर गिरफ्तार
1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण- आवेदिका श्रीमती रीना पत्नी सन्तोष ग्राम इसरपार खास थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि दिनांक 20.06.2022 को समय करीब 10.00 बजे रात्रि में अभियुक्त सूरज पुत्र पलधारी ग्राम चाँदपुर कुसमहरा थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ द्वारा जान बूझकर पिकअप वाहन संख्या UP 50 CT 8430 को अचानक स्टार्ट कर तेजी से प्रार्थिनी के दरवाजे से चालाते हुए आस पास व आमने सामने दरवाजे पर बैठे लोगो को जोरदार धक्का व टक्कर मारते हुए हरिराम के दरवाजे के सामने पूरब तरफ नीम के पेड़ में टक्कर मारकर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया उक्त पिकप गाड़ी से धक्का व टक्कर मारने से मेरे ससुर रामसमुझ पुत्र स्व0 पल्टन एवं मेरे गाँव के पट्टीदार व रिश्तेदार हरिराम पुत्र मित्तू, अंगद पुत्र हरिराम, वन्दना पुत्री अच्छेलाल, भूमि पुत्री संजय व अर्जुन पुत्र स्व0 शंकर राम को काफी गम्भीर चोटे आ गयी हम लोग घायलो को 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल चार लोगो को भेजा गया तथा दो लोगो को अपने साधन से निजी अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया एम्बुलेन्स से गये घायल लोग सदर अस्पताल इलाज हेतु पहुँचे जहाँ डा0 द्वारा हरिराम पुत्र मित्तू व अंगद पुत्र हरिराम को मृत घोषित कर दिया गया तथा अन्य दो घायल का इलाज शिवा हास्पिटल ब्रम्हस्थान आजमगढ़ में चल रहा था। जिसमें प्रार्थिनी के ससुर राम समुझ पुत्र स्व0 पल्टन की आज सुबह मृत्यु हो गया। उक्त तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 104/2022 धारा 304,308 भादवि पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री बेचू प्रसाद यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।

  1. गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 22.06.2022 को उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद वाँछित अभियुक्त सूरज पुत्र पलकधारी साकिन चाँदपुर कुसमहरा, थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ इस समय ओहनी अण्डर पास के नीचे मौजद हैं। किसी से मिलने का इन्तजार कर रहा हैं। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता हैं। मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके हमराह कर्मचारीगण व मुखबीर खास को साथ लेकर ओहनी अण्डर पास से कुछ दूर पहले पहुँचे ही थे कि मुखबीर खास द्वारा बताया कि साहब जो वह व्यक्ति अण्डर पास के नीचे खड़ा हैं वही मु0अ0सं0 104/22 धारा 304,308 भादवि से सम्बन्धित नामजद वाँछित अभियुक्त सूरज उपरोक्त हैं बताकर हटबढ़ गया। कि हम पुलिस वालो द्वारा खड़े व्यक्ति के नजदीक पहुँच रहे थे कि हम पुलिस वालो को देखकर भागने की कोशिस करने लगा कि हमराह कर्मचारीगण की मदद से 10 – 15 कदम जाते जाते पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम सूरज पुत्र पलकधारी साकिन चाँदपुर कुसमहरा, थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ बताया और बताया कि साहब दिनांक 20.06.2022 को रात्रि 10 बजे के आसपास ग्राम इसरपार खास में मैने ही पीकप चालू कर मौके पर मौजूद लोगो को धक्का / टक्कर मार दिया था। साहब गल्ती हो गयी माफ कर दीजिए। कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 08.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी के समय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के भाई कमलेश को जरिये मोबाइल दिया गया अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
    पंजीकृत अभियोग का विवरण-
    मु0अ0सं0 104/2022 धारा 304,308 भादवि थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़
    गिरफ्तार अभियुक्तः-
  2. सूरज यादव पुत्र पलकधारी यादव निवासीगण चाँदपुर कुसमहरा थाना कप्तानगंज, आजमगढ़।
    गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
    1.उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव का0 शिवदास पाण्डेय का0 योगेन्द्र पाल थाना तहबरपुर, आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: धारा 308 भादवि से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Thu Jun 23 , 2022
थाना- तहबरपुरधारा 308 भादवि से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण- आवेदिका श्रीमती आशा देवी पत्नी लालचन्द यादव ग्राम गोविन्दपुर (कलहापुर) थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि दिनांक- 28.03.2022 को समय करीब 09.45 बजे सुबह में पुरानी रंजिश व जमीनी विवाद को […]

You May Like

Breaking News

advertisement