कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक क्लब में दस दिवसीय योग कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 23 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक क्लब में गुरुवार को 10 दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए शिक्षक क्लब के प्रधान डॉ. सोमवीर जाखड़ ने कहा कि योग हमारी बदलती हुई जीवनशैली में चेतना बनकर शारीरिक व्याधियों के साथ ही मानसिक समस्याओं से भी निजात दिलाने में कारगर हो सकता है। इसलिए दैनिक जीवन में कुछ समय योग को जरूर देना चाहिए।
इस अवसर पर योग कार्यशाला में प्रशिक्षण कार्य डॉ. निरुपमा भट्टी, महिला सोशल मीडिया प्रभारी, महिला पतंजलि योग समिति हरियाणा ने किया। उन्होंने कहा कि योगाचार्य महर्षि पतंजलि के अनुसार, अपने चित्त को एक ही जगह स्थापित करना योग है, योग हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नई-ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने बताया कि इस 10 दिवसीय योग कार्यशाला में शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योगासन करवाए जाएंगे। इसके साथ ही योग क्या है, योग कैसे किया जाता है, योग कैसे काम करता है तथा विभिन्न बीमारियों को दूर करने के लिए योग कैसे करें, के बारे में भी बताया जाएगा। कार्यशाला में बेटी खुशी ने बहुत ही भव्य प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी, डॉ. चंद्रकांत, डॉ. संतोष दुबे, डॉ. रीटा दहिया, किरण, रेखा, रविकांत सहित शिक्षक मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. अनिल कुमार वशिष्ठ डीन फैकल्टी ऑफ साइंसिज नियुक्त

Thu Jun 23 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकदूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 23 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार वशिष्ठ को डीन फैकल्टी ऑफ साइंसिज नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप – निदेशक डॉ. […]

You May Like

Breaking News

advertisement